होली : शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में पुलिस-पत्रकार-पब्लिक ने गले मिलकर मनाया होली महापर्व, क्षेत्रवासियों को दी बधाई

🔴 शांतिपूर्ण माहौल में रंगो का पर्व होली हुआ संपन्न, उपद्रवियों पर दिनभर बनी रही पुलिस की पैनी नजर। रिपोर्ट: पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज। उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खाड़ा, बुधामा सहित नयानगर पंचायत में रंगों का पर्व होली शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गया। होली पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए उदाकिशुनगंज पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम कर रखा था। सभी चौक-चौराहों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी व बलों की तैनाती की गई थी। यहीं नही नियमित गश्ती दल दिन भर भ्रमण करते रहे। कुछ सादे लिवास में भी पुलिस असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर बनाए हुए थे। गड़बड़ी की सूचना मिलते ही पुलिस को महज कुछ ही पल में दल बल के साथ पहुंचते देखा गया। होली के अवसर पर होलिका-दहन को लेकर भी पुलिस ज्यादा सक्रिय थी। पुलिस की व्यवस्था ऐसी थी कि परिंदा भी पर न मार सके। इधर होली को ले सुबह से ही बच्चे,बूढ़े,जवान और महिलाएं जश्न में डूबे रहे। हर कोई एक दूसरे को रंग-गुलाल लगा मुबारकबाद दे रहे थे। वहीं छोटे बच्चे अपने मित्रों के साथ पिचकारी भरकर खूब रंगों का मजा लिया। इधर ...