मधेपुरा। खाड़ा में पहली बार धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती

🔴 मुखिया ध्रुव ने भगवान परशुराम के तैल चित्र फर माल्यार्पण  किया ।

🔴 संपादक सी.के.झा सहित अन्य युवाओं व गणमान्यों ने पुष्पांजलि अर्पित कर शांतिपूर्ण तरीके से मनाई परशुराम जयंती।

गुड्डु कुमार ठाकुर/ खाड़ा बाजार (उदाकिशुनगंज)।

मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत खाड़ा पंचायत के वार्ड नंबर-8 स्थित श्यामानंद झा के निजी आवास पर शांतिपूर्ण व धूमधाम से परशुराम जयंती समारोह पूर्वक मनाया गया।

बताते चलें कि 22 अप्रैल 2023 दिन शनिवार को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर शाम के करीब 5 बजे परशुराम जयंती समारोह आयोजित की गई। समारोह की अध्यक्षता खाड़ा के वर्तमान मुखिया ध्रुव ने की। सर्वप्रथम मुखिया ने भगवान विष्णु के अवतार भगवान परशुराम के  तैल चित्र पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात पुष्पांजलि अर्पित की। अध्यक्षीय भाषण में मुखिया ने भगवान परशुराम के जयंती के अवसर पर उनके कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने भगवान परशुराम द्वारा श्रीकृष्ण को चक्र प्रदान करने से लेकर दुष्टों के संहार करने व श्रीराम को भगवान शिव द्वारा प्रदत्त धनुष-बाण को भी सौंपने की कथा भी सुनाई।

संपादक चंदन कुमार झा (सी.के.झा) ने भगवान परशुराम के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। उन्होंने कहा कि खाड़ा में प्रथम बार भगवान परशुराम जयंती समारोह पूर्वक  धूमधाम से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष अक्षय तृतीया के दिन विष्णु अवतार भगवान परशुराम की जयंती खाड़ा में अब शांतिपूर्ण तरीके से मनाई जाएगी। श्री झा ने भगवान परशुराम के जन्म से लेकर उनके शक्ति के बारे में विस्तृत कथा सुनाई। सी.के.झा ने कहा कि भगवान परशुराम की अनेक कथाएं प्रचलित है। भगवान परशुराम का जयंती हर ब्राह्मण परिवार मनाएं। उन्होंने सभी सदाचारी ब्राह्मणों से आग्रह किया है कि अपने वंशजों को जरूर उनके जन्म जयंती पर याद करें। इस अवसर पर अपने समाज की उन्नति, उत्कृष्टता और विकृति के उन्मूलन हेतु जागरूकता अभियान में सहयोग करने का संकल्प लें। संस्कृति, संस्कार से  संगठित होने का भी संकल्प लें। अपने सदकर्मों से अपने जाति और समाज को एक सुत्र में बांधने का प्रयास करें। जिससे आपके सदमार्ग और सदकार्य से वंशजों की आत्मा तृप्त हो सके। 

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेता सुबोध चौधरी उर्फ गणगण ने भगवान परशुराम जयंती समारोह  खाड़ा में मनाए जाने को लेकर बेहद उत्साहित करने वाला कार्यक्रम बताया। उन्होंने खाड़ा में मनाए गए इस जयंती समारोह को जिला में प्रथम कार्यक्रम की संज्ञा दी है। भगवान परशुराम की कथा को विस्तार से बताया।

आशा फाउन्डेशन के सचिव दिनेश कुमार झा ने भी भगवान परशुराम के शक्ति और उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जाति भावना से प्रेरित न होकर परशुराम जयंती सभी मनाएं। इसे सादगी, भाईचारा और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। भगवान परशुराम के अवतार पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। 

कार्यक्रम के अन्त में अक्षय तृतीया के अवसर पर शर्बत पिलाने का आयोजन रखा गया। सभी उपस्थित सदस्यों को शर्बत पिलाकर कार्यक्रम की समाप्ति की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित श्यामानंद झा, नारायण झा, पैक्स अध्यक्ष कमलेश कुमार झा,वार्ड सदस्य-रंजीत ठाकुर,अभिनंदन झा, मणिकांत झा,विभाकर झा, दीपक ठाकुर,लक्की ठाकुर, जयकृष्ण झा, गोपाल झा,आलोक कश्यप, रंजित कुमार झा,मुरारी कुमार झा,सुषांत कुमार झा,रमण कुमार झा,कृष्ण कुमार झा,दयानंद झा, दिनेश कुमार झा, दिव्यांशु कश्यप, प्रकाश झा,आलोक कुमार झा,परितोष कुमार झा,आनंद कुमार झा,अभिषेक ठाकुर,राजेश ठाकुर सहित दर्जनों ग्रामीण,युवा एवं बच्चों ने विष्णु अवतार भगवान परशुराम के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन कर याद किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

खाड़ा बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल का हुआ तबादला,हुआ भव्य विदाई समारोह