मधेपुरा। नीतीश कुमार के खिलाफ उदाकिशुनगंज में भाजपा कार्यकर्ता 13 अगस्त को निकालेगा आक्रोश मार्च सह मौन जुलूस

मधेपुरा।

उदाकिशुनगंज में शनिवार 13 अगस्त  को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा नीतीश कुमार का जनादेश का अपमान और बिहार की जनता के साथ क्रूर मजाक करने के खिलाफ आक्रोश मार्च सह मौन जुलूस निकाला जाएगा। 

भाजपा उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा शनिवार को माननीय नीतीश कुमार के द्वारा जनादेश का अपमान और बिहार के साथ क्रूर मजाक करने के खिलाफ दिन के 1 बजे हाईस्कूल मैदान (स्टेडियम) से आक्रोश मार्च और मौन जुलूस निकाला जाएगा। 

मंडल अध्यक्ष  राजीव कुमार सिंह, मंडल महामंत्री अजीत कुमार सिंह एवं मंडल आइटी सेल संयोजक चंदन कुमार झा ने उदाकिशुनगंज मंडल में निवास करने वाले प्रदेश एवं जिला के पदाधिकारी, मंडल के सभी पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, संयोजक एवं शक्तिकेंद्र के पदाधिकारी,बूथ के पदाधिकारी सहित कार्यकर्ताओं को विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने हेतु सादर आमंत्रित किया तथा समय पर कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

रिपोर्ट : पुष्पम कुमार।

Comments

Popular posts from this blog

मैया जागरण कार्यक्रम: खाड़ा की मां दक्षिणेश्वरी काली पूजा को लेकर तैयारी जोरों पर, किया जाएगा दो दिवसीय मैया जागरण

खाड़ा की बेटी प्रीति ने नेट परीक्षा में मारी बाजी, मिल रही बधाई

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां