अक्षय तृतीया के ही दिन जन्मे थे परशुराम, मनाई गई जयंती

🔴 हर्षोल्लास के साथ खाड़ा में मनाई गई परशुराम जयंती।

🔴 परशुराम जयंती पर ब्राह्मणों ने दिखाई एकजुटता।

🔴 प्रत्येक वर्ष ब्राह्मण एकता के मिशाल के तौर पर मनाया जाएगा परशुराम जयंती।

रिपोर्ट: डेस्क दैनिक आजतक/मधेपुरा।

अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत में (10 मई 2024) दिन शुक्रवार को समय 11 बजे वर्तमान मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर के आवास पर परशुराम जयंती समारोह पूर्वक मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता  अशोक झा उर्फ साहेब झा ने की। 

जयंती समारोह में सभी उपस्थित ब्राह्मण सदस्यों ने जहां बारी-बारी से भगवान परशुराम के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की वहीं खाड़ा सहित विभिन्न पंचायतों के ब्राह्मण सदस्यों द्वारा सभी लोगों के लिए सुख-शांति व समृद्धि की कामना की गई। 

समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल प्रवक्ता सह मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ने कहा कि अक्षय तृतीया का दिन साल का सर्वश्रेष्ठ दिन होता है। आज ही के दिन महर्षि जगदमनी के पांचवें पुत्र के रूप में भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम ने जन्म लिया था। भगवान परशुराम माता के गर्भ से जन्म लेने वाले पहले अवतार थे। मुखिया ने सभी उपस्थित सदस्यों को प्रत्येक वर्ष परशुराम जयंती मनाए जाने हेतु बातों को प्रमुखता से लेने पर बल दिया एवं ब्राह्मणों को एकजूट होकर अपनी ताकत को अक्षुण्ण रखने को भी कहा।

इधर भाजपा मंडल महामंत्री सुबोध चौधरी उर्फ गणगण ने भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार उनका जन्म अधर्मी पापी और क्रूर राजाओं का नाश करने के लिए हुआ था। ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने पृथ्वी से 21 बार क्षत्रियों का विनाश भी किया था। इसके साथ ही उनके द्वारा दिए गए संदेशों को भी सामने रखा। उन्होंने कहा कि हम ब्राह्मण पहले हैं बाद में और कुछ। इसलिए हम सबों को अपनी गरिमा,संस्कार और संस्कृति को बचाए रखना होगा। इस कार्य में जो भी बाधा आएगी इससे हमें मिलकर निपटना होगा जिसके लिए एकजुटता जरूरी है।

🔴 यूट्यूब पर कार्यक्रम को देखने हेतु नीचे 👇 दिए गए लिंक पर क्लिक करें :

https://youtu.be/jTLq8ZG-IGs?si=OPu74p3_9lulGHH6

भाजपा आइटी सेल विधानसभा संयोजक चंदन कुमार झा ने परशुराम के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए ब्राह्मण की एकता, अखंडता,सम्मान और धर्मपरायण होकर कार्य करने तथा मर्यादा को बचाए रखने सहित भिन्न-भिन्न बातें पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि परशुराम अष्ट चिंरंजीवी में से एक हैं और आज भी पृथ्वी पर हैं। श्री  झा ने कहा कि ब्राह्मण एकता जरूरी है। इसी एकता के बल पर केन्द्र सरकार से सवर्णों ने आरक्षण प्राप्त किए हैं। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि सभी वर्गो का एक संघ है,इसलिए स्थानीय स्तर पर ब्राह्मणों का भी एक संघ बने जिसमें ब्राह्मणों की उत्थान एवं उनके सम्मान पर कटाक्ष करने वालों को समय पर प्रतिउत्तर देते हुए अपनी संस्कार,संस्कृति और धर्म की रक्षा के लिए कृत संकल्पित होकर एक साथ तथा एक होकर आगे बढ़ने में मददगार साबित हो। इसमें कहीं कोई गुरेज नहीं हमें बेझिझक आगे आना होगा।

समारोह में पत्रकार संजीव कुमार कश्यप, गुड्डू कुमार ठाकुर,पैक्स अध्यक्ष कमलेश कुमार झा,दीपक कुमार ठाकुर, निरंजन झा,बंगट मिश्रा,निरज झा,चंद्रानन झा,शंभु झा,मनोज कुमार झा,सुनील झा,मंजय झा,आदित्य कुमार झा,माधव झा, शशिकांत झा,सजन कुमार ठाकुर,दयानंद झा,ईश्वर झा,सुभाष मिश्रा,बैद्यनाथ झा,बेचन झा,पवन कुमार झा, सुमित कुमार झा,मनमन झा,मन्नू झा सहित दर्जनों ब्राह्मण युवा व गणमान्य उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

खाड़ा बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल का हुआ तबादला,हुआ भव्य विदाई समारोह