मधेपुरा। बिहार सरकार को उखाड़ फेंकने के संकल्प के साथ भाजपाइयों ने हुंकार भरी

🔴 बिहार में प्रतिदिन हो रही लूट,हत्या,चोरी, छिनतई और बलात्कार पर भाजपाइयों ने बिहार सरकार को सुनाई खड़ी-खोटी। 🔴 बूथ कमिटी में पन्ना प्रमुख को सजग करते हुए बूथ की शसक्तीकरण पर भी दिया जोर। 🔴 बीएलए-2 को क्षेत्र में नए वोटरों को जुड़वाने और मृत वोटरों के नाम को विलोपित करवाने हेतु भी कार्य पर बल दिया। रिपोर्ट : पुष्पम कुमार। उदाकिशुनगंज। उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल के खाड़ा शक्ति केन्द्र में खाड़ा बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार 30 जुलाई 2023 को दिन के 01 बजे भाजपा की बूथ स्तरीय बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सह भाजपा के वरिष्ठ नेता ललित नारायण ठाकुर ने की। शक्ति केन्द्र की भाजपा की बूथ मजबूत करने वाली इस बैठक में शक्ति केन्द्र प्रभारी के रुप में सुबोध चौधरी गणगण एवं बैठक प्रभारी किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्रा तथा मंच संचालक के रूप में आलमनगर विधानसभा सह मंडल आइटी सेल संयोजक चंदन कुमार झा एवं बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह,जिला मंत्री सह मंडल प्रभारी विवेकानंद सिंह जी उपस्थित रहे। बैठक ...