संदेश

फ़रवरी, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बुधामा में विष्णु महायज्ञ का कलश विसर्जन के साथ हुआ शांतिपूर्ण समापन

चित्र
🟢 कलश विसर्जन के साथ बुधामा में यज्ञ का सोमवार को को हुआ समापन। रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क। उदाकिशुनगंज प्रखंड के बुधा मा पंचायत में पिछले गुरुवार से आयोजित पांच दिवसीय महाविष्णु यज्ञ का विसर्जन के साथ शांतिपूर्ण ढंग से सोमवार को समापन हो गया।  बुधामा पंचायत के पूर्व मुखिया रितेश कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की दोपहर महाविष्णु यज्ञ कमिटी के अध्यक्ष सह वरीय अधिवक्ता आदित्यनाथ झा,संयोजक  संजीत कुमार सिंह, सचिव संजय साह, प्रधान शिक्षक सह सदस्य संजय कुमार राम, पूर्व सरपंच डॉ. मुकेश कुमार सिंह,नीरज झा,भाजपा नेता सुबोध चौधरी गण गण,यजमान सह प्रधान शिक्षक अवधेश मंडल,उमेश मंडल,सैलेश सिंह,बिरेन्द मिश्रा सहित सभी कमिटी के सदस्यों एवं ग्रामीणों के साथ गाजे बाजे एवं म्यूजिक सिस्टम के साथ बड़े ही धूमधाम से कलश विसर्जन किया गया। विसर्जन कार्यक्रम में ग्रामीणों के अनुरोध पर बुधामा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (एच एस सी) के सीएचओ सकील अख्तर ने भी अपनी भागीदारी निभाई। यज्ञ मंडप में यज्ञ कमिटी द्वारा बाहरी कारीगरों से बनवाई गई मिट्टी की प्रतिमाओं को गाड़ी पर सुव्यवस्थित तरीके से सजाकर पूरे पंचायत क्ष...

खाड़ा में सोमवार को लगा जनता दरबार, सरपंच मुन्नी देवी भी ससमय पहुंची कार्यालय कक्ष

चित्र
🟢 खाड़ा पंचायत में मुखिया का प्रयास लाया रंग,बैठने लगे पंचायत कर्मी। 🟢 खाड़ा पंचायत सरकार भवन में जनता दरबार में पहुंचने लगे फरियादी, लोगों में खुशी। 🟢 तृतीय महाभियान के तहत 6 फरवरी तक बनाया जाएगा फार्मर आईडी। रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।  उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में सोमवार को एक ओर जहां बदला-बदला सा नजारा देखने को मिला,वहीं पंचायत अंतर्गत विभिन्न वार्डों से आए ग्रामीण फरियादियों में उत्साह देखने को मिला।  इधर खाड़ा ग्राम कचहरी की सरपंच अपने न्याय मित्र भास्कर झा, उपसरपंच सुनील पासवान एवं पंचों के साथ ससमय कार्यालय पहुंचकर ग्राम कचहरी से संबंधित कार्यों को प्रथम दिन पंचायत सरकार भवन में संभाला। सरपंच मुन्नी देवी ने कहा कि ग्राम कचहरी का सारा कार्य सोमवार से पंचायत सरकार भवन में ही किया जाएगा। उन्होंने ग्राम कचहरी सचिव भास्कर झा को कचहरी से संबंधित सभी उपस्कर कार्यालय में लाने का निर्देश दी। उन्होंने उपसरपंच सहित सभी पंचों को अब सारा ग्राम कचहरी का कार्य पंचायत सरकार भवन में संपादित करने को भी निर्देशित की है। पंचायत सरकार भवन में लग रहे जनसुन...

बजट : आत्मनिर्भर भारत के सपनों के साकार करने वाला है यह बजट : नरेन्द्र नारायण यादव

चित्र
🔴 दर्जनों नेताओं ने केन्द्रीय बजट की सराहना की। रिपोर्ट : सी.के.झा/पटना। केन्द्र सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के लिए रविवार 1 फरवरी को वर्ष 2026-2027 हेतु बजट पेश किया। जिसमें  इस केंद्रीय बजट में सरकार ने एक तरफ़ मैन्युफैक्चरिंग,एक्सपोर्ट और ग्रीन एनर्जी को राहत दी है,तो दूसरी तरफ शेयर बाज़ार से जुड़े निवेश और कुछ गतिविधियों को महंगा भी किया है।  सरकार ने कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 17 दवाओं पर बेसिक कस्टम ड्यूटी हटा दी है जिससे भारतीय बाज़ार में ये दवाएं सस्ती हो जाएंगी।   (उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव का फाईल फोटो ) इसी कड़ी में बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव जी ने कहा कि 2026-2027 का केंद्रीय बजट,जिसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने पेश किया,मुख्य रूप से युवा, महिला,किसान और गरीबों को सशक्त बनाने पर केंद्रित है। यह 7% की विकास दर के साथ आर्थिक विकास को गति देने,उत्पादकता बढ़ाने और 11.2 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड सार्वजनिक पूंजीगत व्यय के माध्यम से बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।...

क्षेत्र भ्रमण के दौरान बुधामा विष्णु महायज्ञ में शामिल हुए नरेंद्र नारायण यादव,मेला कमिटी ने किया स्वागत

चित्र
🔴 बुधामा पंचायत में विष्णु महायज्ञ के अन्तिम दिन करीब तीन बजे सपत्नीक पहुंचे बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव। 🔴 पुष्प वर्षा के साथ सपत्नीक उपाध्यक्ष का किया गया स्वागत। 🔴 सेवानिवृत्त प्रोफेसर अमरनाथ झा ने अंग वस्त्र प्रदान कर किया उन्हें सम्मानित। रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क। उदाकिशुनगंज प्रखंड के बुधामा पंचायत स्थित शिव मंदिर परिसर में पिछले गुरुवार से प्रारंभ पांच दिवसीय विष्णु महायज्ञ के अन्तिम दिन आलमनगर विधानसभा के विधायक सह बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष क्षेत्र भ्रमण के दौरान नरेंद्र नारायण यादव सपत्नीक विष्णु महायज्ञ में पहुंचे । जहां सपत्नीक उनका पुष्प वर्षा कर सुबोध चौधरी गणगण सहित समस्त मेला कमिटी सदस्य ने स्वागत किया वहीं सेवानिवृत्त प्रोफेसर अमरनाथ झा व यज्ञ कमिटी अध्यक्ष सह वरिष्ठ अधिवक्ता आदित्यनाथ झा ने माला पहनाकर स्वागत किया।  इनके साथ पहुंचे आलमनगर जिला परिषद प्रतिनिधि सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह,उदाकिशुनगंज सांसद प्रतिनिधि बबलू यादव का बारी-बारी से माला पहनाकर पूर्व सरपंच मुकेश कुमार सिंह व मेला कमिटी के सचिव संजय साह ने स्वागत किया।  भ...