Posts

मधेपुरा। एक माह पूर्व हरिजन एक्ट के तहत मामला दर्ज, महादलित ने प्रशासन से की त्वरित कार्रवाई की मांग

Image
पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज। उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधामा ओपी  के बुधामा पंचायत के वर्तमान मुखिया के विरुद्ध मधेपुरा एससी & एसटी थाने में हरिजन एक्ट के तहत केस नंबर-7/23 तिथि 2/4/2023 में   अबतक गिरफ्तारी नहीं होने से उपमुखिया परमानंद ऋषिदेव न्याय के लिए दर-दर खाक छान रहा है।  आवेदन से मिल रही जानकारी से उदाकिशुनगंज अनुमंडल परिसर में मुखिया द्वारा खुलेआम तिथि  21/03/2023 को जाति सूचक शब्द के सहारे गाली गलौज किया गया था। बताया गया है कि पूर्व में आयोजित आमसभा में नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का व्यक्तिगत उपयोग के मुद्दे को उठाया गया था। उसके बाद मामले में समस्या समाधान के लिए स्थानीय अरुण कुमार सिंह के साथ उपमुखिया अनुमंडल परिसर पहुंचा। जहां संयोगवश पूर्व से मौजूद मुखिया की नजर उपमुखिया पर पड़ी। परमानंद ऋषिदेव का कहना है कि देखते ही मुखिया आपे से बाहर हो गया और जातिसूचक शब्द के सहारे गाली- गलौज कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। जाति का हवाला देते हुए उक्त शौचालय के मुद्दे पर स्थानीय अरुण सिंह के पक्ष में गवाही देने से मना किया। उपमुखिया ने बताया कि मामल...

मधेपुरा। मन की बात कार्यक्रम का दर्जनों बूथों पर लाइव टेलीकास्ट रहा सफल, सैंकड़ों लोगों ने इसे देखा

Image
🔴 भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत ने दिखाया रंग, उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल के विभिन्न पंचायत के बूथों पर कार्यक्रम रहा सफल। पुष्पम कुमार / उदाकिशुनगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  रविवार 30 अप्रैल 2023 को 11 बजे दिन में मन की बात की। मन की बात का 100वां एपिसोड पूरा हुआ। इसी कड़ी में मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल के विभिन्न पंचायतों में मन की बात कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जनता के बीच किया गया।  बताते चलें कि उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल के  खाड़ा,बुधामा,नयानगर,शाहजादपुर, गोपालपुर, एवं रहटा फनहन,मजौरा,लस्करी,जोतैली कुल -9  शक्ति केंद्र के 34 बूथों पर रविवार को दिन के 11 बजे प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का  100वां एपिसोड जनता को लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से दिखाया गया। मन की बात कार्यक्रम में सभी पंचायत के बूथों पर जनता ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और इसे देखा।  आज का एपिसोड टीवी चैनलों, निजी रेडियो स्टेशनों और सामुदायिक रेडियो,शोशल मीडिया, यूट्यूब सहित हजारों प्लेटफॉर्म पर ब्रॉडकास्ट किया गया।  🔴 प्रधानमंत्री द्वारा संबोधन का कुछ अंश : प्रधानमंत्र...

मधेपुरा। नल जल का पाइप लीकेज,सड़कों पर कीचड़ से राहगीरों को हो रही परेशानी

Image
🔴 भक्तजनों व ग्रामीण श्रद्धालुओं को पूजा हेतु मंदिर एवं हाट आने-जाने में हो रही परेशानी। गुड्डू कुमार ठाकुर / खाड़ा बाजार (उदाकिशुनगंज)। उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खाड़ा बाजार वार्ड-04 में नल जल का पाइप लीकेज होने से सड़कों पर पानी बहता रहता है। जिससे राहगीरों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है, साथ ही साथ पेयजल बदस्तूर कई माह से बर्बाद हो रहा है। बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के भक्तजनों को पूजा हेतु मंदिर जाने में तथा बाजार आने-जाने में भी काफी कठिनाईयां हो रही है। ग्रामीण सुशील अग्रवाल, बुद्धन रजक, सज्जन अग्रवाल, मिथुन रजक,दीपक पासवान,कैलाश पासवान,डा. प्रवेश मेहता, चंद्रानन झा,पंच मीरा देवी,लीला देवी,तारा देवी,शिवधर झा,शशिधर झा, श्यामानंद झा, गोपाल ठाकुर, जयकृष्ण झा, गोपाल झा,श्रीनंदन पासवान, प्रदीप पासवान  सहित सैकड़ों ग्रामीणों का कहना है कि हम लोगों को दुर्गा मंदिर एवं बाजार हाट जाने में जलजमाव व सड़कों पर  कीचड़ से काफी परेशानी हो रही है। इन लोगों ने पाइप को मरम्मत करने हेतु वरीय पदाधिकारी से गुहार लगाई है।  🔴 मुखिया ध्रुव ने कहा : खाड़ा पंचायत के वर्तमान ...

मधेपुरा । नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन की गई वेदमाता गायत्री की प्रतिमा स्थापना

Image
पुष्पम कुमार / उदाकिशुनगंज। उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत खाड़ा पंचायत के सुखासनी गांव में श्री वेदमाता गायत्री प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रातः 7:00 बजे  से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का कार्य धूमधाम से किया गया। वेदमाता गायत्री की प्रतिमा की स्थापना भी की गई ।  मिली जानकारी के अनुसार शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन में गायत्री परिवार ट्रस्ट खगड़िया से आए हुए टोली में टोली नायक के रूप में डॉ अमोद कुमार के द्वारा मंत्रोच्चारण एवं हवन यज्ञ के साथ आज वेदमाता गायत्री प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम कर वेदमाता गायत्री की प्रतिमा को स्थापित किया गया। जिसमें टोली नायक के रूप में आचार्य अमोद कुमार, विनोद प्रसाद, रमेश कुमार, शंकर शर्मा, नारायण सिंह मंचासीन रहे।  वहीं कल वेदमाता गायत्री प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का अंतिम दिन दीप यज्ञ के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की जाएगी। बताते चलें प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में दूर-दूर से आए विभिन्न श्रद्धालुओं के लिए मंदिर परिसर में भोजनालय की भी व्यवस्था की गई है।

मधेपुरा। राज्य स्तरीय राष्ट्रीय योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा 2023 में निकीता को रैंक वन मिलने से हर्ष

Image
🔴 मुखिया ध्रुव व संपादक सी.के.झा ने मिठाई खिलाकर नीकिता का हौसला अफजाई की। 🔴 माता सुगंधा तथा पिता दीपक ने भी मिठाई खिलाकर हौसला बढ़ाया। गुड्डु कुमार ठाकुर / खाड़ा बाजार (उदाकिशुनगंज)। मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत खाड़ा पंचायत वार्ड नंबर-2 स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय की छात्रा नीकिता कुमारी को  कक्षा-8 की राज्य स्तरीय राष्ट्रीय योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा 2023 में रैंक वन आने पर घर, परिवार व गांव में खुशी का माहौल है। बताते चलें कि राजकीय बुनियादी विद्यालय खाड़ा की छात्रा नीकिता मां बिषहरा कोचिंग सेंटर खाड़ा के संचालक राजन कुमार झा के सानिध्य में रहकर राष्ट्रीय छात्रवृति योजना की तैयारी की थी। नीकिता की माता सुगंधा देवी एवं पिता दीपक कुमार ठाकुर ने बताया कि मेरी बड़ी बेटी दीपाली भी पीछले वर्ष-2022 में शास्त्री स्मारक उच्च विद्यालय खाड़ा से 10 की बोर्ड में (500 में 420) 8 4% अंक लाकर विद्यालय, परिवार और गांव का नाम रौशन की थी। इसी प्रकार अध्ययन का एक ध्येय बनाकर तैयारी कर द्वितीय सुपुत्री  नीकिता ने आठवी की राष्ट्रीय छात्रवृति की 2023 की 22 जनवरी 2023 को ...

मधेपुरा। खाड़ा में पहली बार धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती

Image
🔴 मुखिया ध्रुव ने भगवान परशुराम के तैल चित्र फर माल्यार्पण  किया । 🔴 संपादक सी.के.झा सहित अन्य युवाओं व गणमान्यों ने पुष्पांजलि अर्पित कर शांतिपूर्ण तरीके से मनाई परशुराम जयंती। गुड्डु कुमार ठाकुर/ खाड़ा बाजार (उदाकिशुनगंज)। मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत खाड़ा पंचायत के वार्ड नंबर-8 स्थित श्यामानंद झा के निजी आवास पर शांतिपूर्ण व धूमधाम से परशुराम जयंती समारोह पूर्वक मनाया गया। बताते चलें कि 22 अप्रैल 2023 दिन शनिवार को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर शाम के करीब 5 बजे परशुराम जयंती समारोह आयोजित की गई। समारोह की अध्यक्षता खाड़ा के वर्तमान मुखिया ध्रुव ने की। सर्वप्रथम मुखिया ने भगवान विष्णु के अवतार भगवान परशुराम के  तैल चित्र पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात पुष्पांजलि अर्पित की। अध्यक्षीय भाषण में मुखिया ने भगवान परशुराम के जयंती के अवसर पर उनके कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने भगवान परशुराम द्वारा श्रीकृष्ण को चक्र प्रदान करने से लेकर दुष्टों के संहार करने व श्रीराम को भगवान शिव द्वारा प्रदत्त धनुष-बाण को भी सौंपने की कथा भी सुनाई। संपादक चंदन कुमार झा (...

मधेपुरा। कोई भी अच्छा छात्र जॉब के लिए कभी नहीं तरसते, बशर्ते पढ़ाई हो एक लक्ष्य : मुखिया ध्रुव

Image
गुड्डु कुमार ठाकुर / खाड़ा बाजार (उदाकिशुनगंज)। मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत  खाड़ा पंचायत के वार्ड नंबर-6 निवासी चंदन कुमार झा एवं इनके भाई एवं बहनों ने वास्तव में अपने माता-पिता रानी कामिनी झा एवं वेदाचार्य पंडित दिनेश झा, दादा स्व.चुनचुन झा सहित परिवार एवं गांव का नाम रौशन किया है जो छात्रों के लिए अनुकरणीय भी है। बताते चलें कि स्व.चुनचुन झा को चार पुत्र    गोपाल झा (किसान), केदार झा (फौजी),तीसरा वेदाचार्य पंडित दिनेश झा एवं चतुर्थ  पंडित महंत झा जो संस्कृत से शास्त्री हैं। 🔴 वेदाचार्य पंडित दिनेश झा के बारे में एक झलक :  वेदाचार्य पंडित दिनेश झा की बात करें तो उन्होंने  अपनी प्रथमिक शिक्षा खाड़ा गांव में ही प्राप्त किया। इसके बाद बोर्ड तथा उपशास्त्री की पढ़ाई की। शास्त्री की पढ़ाई उन्होंने गुरूधाम आश्रम भागलपुर तथा आचार्य की शिक्षा कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय से की। पंडित स्व.चुनचुन झा मध्यम वर्गीय किसान परिवार से ताल्लुकात रखते थे। इनके तृतीय पुत्र पंडित दिनेश को तीन पुत्र चंदन कुमार झा,गंगेश कुमार झा, रामचंद्र झा एवं दो प...

मधेपुरा। प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम की लाइव टेलीकास्ट किए जाने को लेकर भाजपा ने की महत्त्वपूर्ण बैठक

Image
🔴 100वां एपिसोड मन की बात कार्यक्रम  की सफलता को लेकर उदाकिशुनगंज में  भाजपा ने आयोजित की बैठक। गुड्डु कुमार ठाकुर / खाड़ा बाजार (उदाकिशुनगंज)। मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा दक्षिणी मंडल के नव मनोनीत अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने की। बैठक उदाकिशुनगंज में भीम सिंह के आवास पर मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में आगामी 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का 100वां एपिसोड सफलतापूर्वक प्रत्येक बूथों पर जनता एवं कार्यकर्ताओं को  सुनाए जाने को लेकर विशेष चर्चाएं हुई। उन्होंने कहा कि लोगों को मन की बात सुनाने को प्रेरित करने हेतु भाजपा ने बूथ प्रभारी, शक्ति केन्द्र प्रभारी, मंडल प्रभारी, विधानसभा प्रभारी एवं जिला प्रभारी बनाया है। बूथ स्तर से लेकर शक्ति केंद्र और मंडल स्तर पर बैठक कर लोगों को इसकी जानकारी दी जाएगी। श्री सिंह ने कहा कि कार्यक्रम की सफलता के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं में अभी से ही उत्साह का माहौल व्याप्त है। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक यादव ने कहा कि लाइव टेली...

मधेपुरा। भाजपा के बूथ अध्यक्ष ने हर्ष के साथ मनाया खाड़ा में अंबेडकर जयंती

Image
गुड्डू कुमार ठाकुर / खाड़ा बाजार (उदाकिशुनगंज)। भाजपा उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल के शक्ति केन्द्र खाड़ा में कमोवेश सभी बूथों पर अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने खाड़ा के विभिन्न बूथों पर  समारोह पूर्वक अंबेडकर जयंती को मनाया। भाजपा के बूथ अध्यक्ष सह पूर्व सरपंच ललित नारायण राम ने शुक्रवार को अहले सुबह खाड़ा वार्ड नंबर-7 स्थित निज आवास पर इसे धूमधाम से मनाया।   अंबेडकर जयंती समारोह के अवसर पर समारोह की अध्यक्षता कर रहे ललित नारायण राम के साथ-साथ अशोक राम,नरेश राम,देवेन्द्र राम और मंटून राम सहित दर्जनों सदस्यों ने अंबेडकर के चित्रों पर पहले माल्यार्पण किया फिर तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर इसे हर्ष के साथ  मनाया। इस मौके पर अपनी अध्यक्षीय भाषण में ललित नारायण राम ने डॉ.अंबेडकर के जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डा.भीमराव अंबेडकर ने भारत में संविधान निर्माण कर उनके रूपों को भारत की  जनता को सूपूर्द कर ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने संविधान का प्रारूप तैयार कर भारत के इस संविधान से गरीब-गुरूओं, पिछड़ों,दलितों और आ...

मधेपुरा। शास्त्री स्मारक उच्च विद्यालय खाड़ा का बोर्ड का छात्र सुशांत द्वितीय तो अंशु ने किया विद्यालय में प्रथम,खुशी

Image
🔴 उत्तीर्ण छात्रों को गणमान्यों ने दी शुभकामनाएं। 🔴 अनुत्तीर्ण छात्र को अच्छी तैयारी कर बेहतर करने की दी गई सलाह। डेस्क दैनिक आजतक / मधेपुरा। मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खाड़ा पंचायत के शास्त्री स्मारक उच्च विद्यालय (+2) एवं एन.के.वी.एम कोचिंग सेंटर का छात्र अंशु कुमार ठाकुर उर्फ सन्नी ने जहां 415 अंक {83 %} लाकर विद्यालय तथा कोचिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं  सुशांत कुमार झा ने 402 अंक {80.4%} लाकर द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपने माता-पिता, परिवार,गुरूजनों, विद्यालय, कोचिंग एवं गांव का नाम रौशन किया है। बताते चलें कि अंशु कुमार ठाकुर उर्फ सन्नी के पिता संतोष ठाकुर गांव में ही जहां एक छोटा सा जेनरल स्टोर की दूकान चलाते हैं वहीं सुशांत कुमार झा के पिता चन्द्रानन झा फूटपाथ पर फूटकर कपड़ा विक्रेता का कार्य कर गरीबी में  जीवन यापन करते चले आ रहे हैं। कहावत तो यही बनती दिखाई देती है कि "जहां चाह वहीं राह"। सुशांत पर ये कहावत एकदम सटीक बैठती है। सुशांत का कहना है कि मैं शुरुआत में दिव्या पब्लिक स्कूल खाड़ा का छात्र रहा जिसमें मुझे किरण मैडम ने पहली ताल...

मधेपुरा। 551 कन्याओं के साथ निकली कलश शोभायात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Image
गुड्डू कुमार ठाकुर / खाड़ा बाजार (उदाकिशुनगंज)। उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खाड़ा पंचायत के खाड़ा बाज़ार स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को कलश शोभायात्रा के साथ तीन दिवसीय रामध्वनी महायज्ञ आरंभ किया गया। रामध्वनि महायज्ञ को आरंभ करने से पूर्व की गई  कलश शोभायात्रा में 551 कन्याओं ने भाग ली। कुमारी कन्याओं द्वारा बुधामा स्थित सार्वजनिक  काली मंदिर के पोखर से जल भरकर पूरे गांव भ्रमण करते हुए यज्ञ मंडप में कलश स्थापित कर यज्ञ आरम्भ किया गया। कलश शोभायात्रा में  जय श्री राम,जय हनुमान के साथ अन्य नारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान तथा वातावरण भक्तिमय रहा।  तीन दिवसीय रामध्वनि महायज्ञ कमिटी के प्रमुख सदस्य गोपाल ठाकुर, सदस्य सुशील अग्रवाल, बद्री केसरी, विजेंद्र शर्मा, नवल झा, चन्द्रानन झा,संजय केसरी, ने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी पंचायत वासियों के सहयोग से तीन दिवसीय मेला का आयोजन रखा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि रामध्वनी में दूरदराज से बकिया मंडली ,बेलारी मंडली,कोपा मंडली , शेखपुरा मंडली,नबटोल मंडली के साथ-साथ नेपाल की महिला मंडली द्वारा रामध्वनि की...

मधेपुरा। बेकाबू गिट्टी लदे ट्रक ने साइकिल सवार मजदूर को रौंदा,मौके पर हुई मौत

Image
गुड्डू कुमार ठाकुर /खाड़ा बाजार (उदाकिशुनगंज)। उदाकिशुनगंज थाना अंतर्गत बुधामा ओपी क्षेत्र के खाड़ा चौक से महज सौ मीटर की दूरी पर गिट्टी से लदे ओवरलोडेड ट्रक ने एक साइकिल सवार को रौंदकर जान ही ले ली।  साइकिल सवार व्यक्ति बेलदौर थाना क्षेत्र के बोबील का रहने वाला बताया जा रहा है। मृतक का परिजन ने बताया कि मृतक साइकिल से काम करने के लिए खाड़ा आ रहा था कि अचानक रास्ते में खाड़ा से सुखासिनी की ओर जा रही गिट्टी से लदा ट्रक साइकिल सवार मजदूर को ठोकर मार गिरा दिया और उसे रौंदते हुए  भागने की कोशिश की।  ठोकर लगने के बाद सड़क पर गिरे मजदूर को ट्रक ने रौंदकर भागा जिससे घटनास्थल पर ही मजदूर की मौत हो गई। मृतक खगरिया जिला के बेलदौर थाना क्षेत्र के बोबील वार्ड नंबर 8 के विंदेश्वरी रजक का पुत्र प्रमोद रजक के रुप में हुई। मृतक दो भाई थे जिसमें प्रमोद छोटा भाई था। इसके बड़े बेटे का नाम नमन कुमार एवं छोटा बेटा का नाम अमन कुमार बताया गया। मृतक की पत्नी अंबिका देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि घटना होने के बाद चालक और उपचालक दोनों भाग गया था लेकिन कुछ ग्रामीणों ने दोनों को...

भागलपुर। राज्य जूनियर बॉल बैडमिंटन टीम में बिहपुर के आशीष,बिट्टू व नवगछिया के प्रज्ञा का चयन, खिलाड़ियों ने जाहिर की खुशी

Image
 पवन कुमार झा/भागलपुर। 30 मार्च से 3 अप्रैल तक मूर्तिजापुर (महाराष्ट्र) में आयोजित होने वाली 67वीं राष्ट्रीय जूनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता (बालक व बालिका) में भाग लेने वाली बिहार टीम में नवगछिया पुलिस जिला के तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है।  इसका चयन पिछले दिनों मधुवनी में 4 से 6 मार्च तक आयोजित 29वीं बिहार राज्य जूनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता (बालक व बालिका) के प्रदर्शन के आधार पर चयन किया गया है। यह जानकारी राज्य बॉल बैडमिंटन राज्य प्रवक्ता सह जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार ने दी है। उन्होंने  बताया कि बिहपुर जमालपुर निवासी सुबोध रजक के पुत्र आशीष कुमार,बिहपुर निवासी प्रदीप कुमार साह के छोटे पुत्र बिट्टू कुमार व नवगछिया मख़तकीयस निवासी शिक्षक राजेन्द्र प्रसाद मंडल के पुत्री प्रज्ञा कुमारी जो कि जीवी कॉलेज नवगछिया की छात्रा का चयन हुआ है। राज्य टीम में चयनित होने पर भागलपुर जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार,नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार लाल,चेयरमेंन उत्तम कुमार सिंह,उपाध्यक्ष सह जिप मो0 मोइन राईन,मो0 शमीम उर्फ मुन्ना,चंदन भारद्वाज,कोषाध्यक्ष डॉ0 दिव...

मधेपुरा। कलश शोभायात्रा के साथ शिनवारा में तीन दिवसीय रामध्वनी महायज्ञ प्रारंभ

Image
गुड्डू कुमार ठाकुर / खाड़ा बाजार (उदाकिशुनगंज)। उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत खाड़ा पंचायत के सिनवारा में रविवार को कलश शोभायात्रा के साथ धूमधाम से तीन दिवसीय रामध्वनी महायज्ञ प्रारंभ किया गया। इस कलश शोभायात्रा में 151 कन्याओं ने भाग लिया। सभी कन्याओं ने बुधामा स्थित सार्वजनिक काली मंदिर पोखर से जल भरकर पूरे गांव भ्रमण करते हुए शिनवारा में यज्ञ स्थल पर जल रखकर यज्ञारंभ किया।  मेला कमेटी के सदस्य केदार ऋषिदेव, लुरी राम, कैलाश राम, जनक राम व अन्य ने बताया की इस रामधुनी महायज्ञ में नेपाल से रंजिता मंडली, भवड़ा से रतन मंडली, पुरैनी से कैलाश निराला सहित महिला मंडली द्वारा गायन प्रस्तुत किया जाएगा।  इस कलश शोभायात्रा में खाड़ा पंचायत के वर्तमान मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर,अरुण तांती,गंगाधर झा, विष्णुकांत झा, ज्योतिष कुमार झा, प्रदीप कुमार झा, दयानंद झा,शंभू चौधरी, अवधेश कुमार सिंह, विकास कुमार सिंह,राज किशोर राम सहित सैकड़ों श्रद्धालु भक्तजन मौजूद रहे।

भागलपुर। राधा रानी प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले मिस्टर एण्ड मिस परफेक्ट भागलपुर का ग्राण्ड फिनाले हुआ सम्पन्न

Image
भागलपुर की वर्तमान मेयर डाक्टर वसुंधरा ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन।  राधा रानी प्रोडक्शन हाउस भागलपुर ने मॉडलिंग के क्षेत्र में मचाया धूम । पवन कुमार झा/भागलपुर। भागलपुर तिलकामांझी स्थित एक होटल में राधा रानी प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले मिस्टर एण्ड मिस परफेक्ट भागलपुर का ग्राण्ड फिनाले सम्पन्न हुआ।  इस कार्यक्रम में भागलपुर, बांका ,मुंगेर, के प्रतिभागियों ने अपने-अपने कला के माध्यम से दर्शकों के साथ-साथ जजों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ा।  कार्यक्रम का उद्घाटन भागलपुर की वर्तमान मेयर डाक्टर वसुंधरा ने दीप प्रज्वलित कर किया । एक तरफ जहां दर्शकों के साथ-साथ जजेज एवं आए हुए आगन्तुकों ने राधा रानी प्रोडक्शन हाउस के संस्थापक सह आयोजनकर्ता चंदन कुमार के द्वारा किए गए आयोजन की काफी सराहना की , तो वहीं चंदन कुमार ने शिव शंकर की खूब तारीफ की और उन्होंने कहा कि इस आयोजन को सफल बनाने के लिए शिव शंकर सर ने काफी मेहनत की और इनके सार्थक प्रयास से हीं आयोजन सफल हुआ। सभी प्रतिभागियों को मोंमेंटो एवं सर्टिफिकेट राधा रानी प्रोडक्शन हाउस के द्वारा दिया गया।

हाजीपुर। जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ उप विकास आयुक्त ने की बिहार दिवस की तैयारी की समीक्षा

Image
🔴 उप विकास आयुक्त द्वारा की गई बिहार दिवस की तैयारी की समीक्षा। डॉ० संजय / हाजीपुर।  जिलाधिकारी,वैशाली,यशपाल मीणा के निर्देश के आलोक में उप विकास आयुक्त, वैशाली ,चित्रगुप्त कुमार के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ 22 मार्च को आयोजित होने वाले बिहार दिवस की तैयारी की समीक्षा की गई ।  इस क्रम में उप विकास आयुक्त के द्वारा बताया गया कि जिला के 22 विभागों का कुल 30 प्रदर्शनी स्टॉल लगाया जा रहा है। इसकी तैयारी के सम्बंध में पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया एवं कहा गया कि सभी स्टॉल पर संबंधित कार्यालय के कर्मी रहें तथा विभागीय कार्य एवं सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों को उपलब्ध कराएं,यह सुनिश्चित करायी जाय। बिहार दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह हाजीपुर स्थित अक्षयवट राय स्टेडियम में होना है जहां विकास मेला जैसा परिदृश्य रहेगा।इस मेले में विशिष्ट व्यंजन से संबंधित स्टाॅल भी लगाए जाएंगे जिसमें जीविका, उद्योग,आईसीडीएस, कृषि विभाग के स्टॉल मुख्य रूप से रहेंगे। इसके अलावा राज डेयरी, गुनगुन डेयरी भी अपना स्टॉल लगाएंगे। स्टेडियम में विकास मेला का उद्घाटन दिन क...

मधेपुरा। भाजपा के पन्ना प्रमुख आमजन को बताएंगे भाजपा की योजनाएं, बूथ को किया जाएगा शशक्त : डा. प्रो. अमोल राय

Image
 🔴 प्रत्येक बूथ पर भाजपा तैयार कर रही पन्ना प्रमुख की फौज,घर-घर बताएंगे भाजपा की योजना। 🔴 बूथ शशक्त होगा तो भाजपा होगा शशक्त,इसी को लेकर पन्ना प्रमुख से लेकर बूथ कमिटी बनाने पर दी जा रही जोर। 🔴 भाजपा की शशक्त संगठन बनाने हेतु प्रत्येक वोटर लिस्ट के पन्ने पर एक प्रमुख बनाने की है योजना। गुड्डु कुमार ठाकुर/ खाड़ा बाजार / उदाकिशुनगंज ।  भारतीय जनता पार्टी का उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल के विभिन्न शक्ति केन्द्र तथा बूथ के कार्यकर्ताओं की संगोष्ठी गुरूवार को विभिन्न पंचायतों में आयोजित की गई। गुरूवार को बुुुधामा, शाहजादपुर तथा नयानगर  पंचायतों में हुई संगोष्ठी में मुख्य अतिथि सह जिला प्रभारी के रुप में डा. प्रो.अमोल राय का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता जहां उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल के अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने की वहीं मंच संचालन मंडल उपाध्यक्ष गणगण चौधरी उर्फ सुबोध चौधरी ने की।  संगोष्ठी को प्रारंभ करने से पहले भाजपा के उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने खड़े होकर एक स्वर में वन्दे मातरम गाया। तत्पश्चात जहां संगोष्ठी के मुख्य अतिथि डा. प्रो....

सहरसा। बैंक ऑफ इंडिया महुआ बाजार में किया गया ग्राहक मिलन समारोह का आयोजन

Image
▶️ आयोजन में बैंक ऑफ इंडिया के शाखा पहुँचे भागलपुर जॉन के आंचलिक प्रबंधक राजेश कुमार। ▶️ आंचलिक प्रबंधक:-ग्रहकों की समस्याओं के अवगत होते हुए दूर करने के दिए निर्देश। डेस्क दैनिक आजतक / सोनवर्षाराज (सहरसा)। सोनवर्षाराज प्रखण्ड क्षेत्र के महुआ बाजार स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा में शनिवार को बैंक प्रबंधक विक्रम कुमार द्वारा आयोजित ग्राहक मिलन समारोह का आयोजन किया गया।आयोजित समारोह में भागलपुर जॉन से पहुँचे आंचलिक प्रबंधक राजेश कुमार,एमओ सहर्षा प्रबंधक घनश्याम मिश्रा प्रबंधक,आंचलिक क्रेडिट मेनजर उत्तम कुमार झा द्वारा विधिवत दीप प्रज्वलित कर आयोजन की शुरुआत महुआ बाजार बैंक प्रबंधक के अध्यक्षता में कई गई। ▶️ वीडियो देखने हेतु नीचे 👇दिए गए लिंक पर क्लिक करें : https://youtu.be/_cbG2A7AuNM वहीं सभी बैंक कर्मी द्वारा पाग,माला पहनाते हुए शाल देकर समान्नित कर स्वागत किया गया।आयोजित समारोह में सेकड़ों बैंक के खाताधारकों ने भाग लिया। भागलपुर जॉन से आये बैंक के सर्वोच्च प्रबंधक के समक्ष ग्राहकों ने बैंक सम्बंधित वित्तीय अवश्यक्ताओं व सुझाव को उनके समक्ष रखा तथा मोके पर आंचलिक प्रबंधक ने त्वरित कार्रव...

मधेपुरा। खाड़ा पंचायत में पंचायत सरकार भवन निर्माण जरुरी ही नहीं अतिमहत्वपूर्ण भी : ध्रुव (मुखिया)

Image
गुड्डू कुमार ठाकुर / खाड़ा बाजार (उदाकिशुनगंज)। उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खाड़ा पंचायत में पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य पंचायत के लिए महत्वपूर्ण कार्ययोजना है। इससे पंचायत के सभी विभागों के कार्य अथवा सेवा पंचायत की जनता को एक छत के नीचे मिल सकेगा। ये बातें मुखिया ध्रुव ने कही।  उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश पंचायत सरकार भवन निर्माण हेतु वर्षों से की जा रही थी। वर्तमान में पंचायत सरकार भवन निर्माण हेतु अंचल अमीन व पदाधिकारी के जांचोपरांत ही कार्य शुरू किया गया है। जहां पंचायत सरकार भवन का भवन बनना है वह पंचायत के सभी जनता के हितों में है। यहां पूर्व से पंचायत का नवनिर्मित कचरा भवन संचालित है और यहीं सड़क के बगल में ही बिहार सरकार की जमीन भी उपलब्ध है। ये बातें मुखिया ने पत्रकार के प्रश्न के जबाव में कहा। पत्रकार ने पंचायत के कुछ लोगों द्वारा पंचायत सरकार भवन निर्माण हेतु क्षेत्र को नक्सल प्रभावित,बाढ़ का पानी जमा होना आदि से संबंधित आवेदन के आधार पर प्रश्न किया तो उन्होंने इसके जबाव में कहा कि वर्तमान में जो पंचायत सरकार भवन हेतु जमीन चिह्नित किया गया है वह अनाबाद बिहार सर...

मधेपुरा। मुखिया ध्रुव द्वारा बरामद की गई 29 पाउच देशी शराब प्रशासन को कराया गया सुपूर्द

Image
गुड्डू कुमार ठाकुर / खाड़ा बाजार (उदाकिशुनगंज)। उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधामा ओपी क्षेत्र के खाड़ा पंचायत के कचरा भवन के नजदीक बहियार से मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर द्वारा 29 पाउच देशी शराब बरामद कर प्रशासन को सुपूर्द किया गया। मालूम हो कि मंगलवार दिन के 2 बजे से 5 बजे शाम तक मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ने ग्रामीणों युवाओं के साथ मिलकर बिहार सरकार के द्वारा चलाए जा रहे शराबबंदी कार्यक्रम में सहयोग हेतु खेतों में सघन छापेमारी सह धर-पकड़ अभियान चलाया गया। इस अभियान में मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर और ग्रामीण जनता ने कचरा भवन के नजदीक मकई के खेत से 29 पाउच देशी शराब को बरामद कर प्रशासन के हवाले किया। मुखिया ध्रुव ने बताया कि देशी शराब कारोबारी को रंगे हाथों पकड़ने के कार्य में वार्ड सदस्य व ग्रामीण युवाओं ने भरपूर मदद की। गुप्त जानकारी मिली थी कि कुछ महिला और पुरुष द्वारा खेतों में बराबर देशी शराब लाकर पियक्कड़ों को पिलाने के कार्य के साथ-साथ बेचनेवाले कारोबारी को सप्लाई करने का भी कार्य धरल्ले से किया जा रहा है। इसी को लेकर हमलोग दिन के लगभग 2 बजे से मकई के खेत में छिपकर बैठे थे। जब कु...

मधेपुरा। बुधामा ओपी प्रशासन व शराब कारोबारियों के विरोध में खाड़ा में मुखिया ध्रुव ने निकाला विरोध मार्च

Image
▶️ खाड़ा से चलकर  बुधामा ओपी के सामने लगाया प्रशासन हाय-हाय का नारा। ▶️ शराब कारोबारियों, पियक्कड़ों व स्थानीय  प्रशासन होश में आओ का भी लगा नारा। गुड्डू कुमार ठाकुर / खाड़ा बाजार (उदाकिशुनगंज)। उदाकिशुनगंज थाना अंतर्गत बुधामा ओपी क्षेत्र के खाड़ा पंचायत की जनता के साथ मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ने सोमवार 20 फरवरी को सुबह के 9 बजे शराब कारोबारियों, पियक्कड़ों  व प्रशासन के मिलीभगत के विरोध में खाड़ा में विरोध मार्च  निकाला।  शराब माफियाओं और प्रशासन के गठजोड़ के विरोध में जनता के साथ मुखिया ने अपने आवास से पूरे खाड़ा गांव व बाजार होते हुए निकले विरोध मार्च में शराब कारोबारी होश में आओ,शराब पीनेवाले होश में आओ, पुलिस प्रशासन हाय-हाय की नारा लगाते हुए ओपी बुधामा से पुन: निज  आवास पर अन्त किया।  "मुखिया श्री ठाकुर ने कहा यह तो सिर्फ ट्रेलर है  पिक्चर अभी बाकी है।" यदि बुधामा ओपी प्रभारी सहित पुलिस बल की अतिशीघ्र स्थानांतरण नहीं की जाती है तो खाड़ा की जनता एक सप्ताह के अंदर उग्र आंदोलन करने को तैयार है।  ▶️  विरोध मार्च का विडियो देखने हेतु नी...