Posts

Showing posts from May, 2024

बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव के निजी सचिव के भाई को मारी गोली,मौत

Image
🔴  बाला टोल निवासी  विनोद यादव के भाई प्रमोद यादव की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या। रिपोर्ट: डेस्क दैनिक आजतक/उदाकिशुनगंज। मधेपुरा जिला अन्तर्गत उदाकिशुनगंज अनुमंडल के आलमनगर विधानसभा के जेडीयू विधायक सह बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री नरेंद्र नारायण यादव के निजी सचिव विनोद यादव के भाई प्रमोद यादव की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मामला उदाकिशुनगंज अनुमंडल अंतर्गत पुरैनी थाना क्षेत्र के कुरसंडी पंचायत स्थित वार्ड संख्या-10 बाला टोल गांव का है।  मृतक प्रमोद यादव कुरसंडी पंचायत के बाला टोल गांव निवासी दुखहरण यादव के पुत्र और आलमनगर विधायक नरेंद्र नारायण यादव के निजी सचिव विनोद यादव के सगे भाई बताए जाते हैं। मिल रही जानकारी से मृतक प्रमोद यादव मंगलवार रात्रि करीब 9 बजे डेयरी फॉर्म से दूध देकर अपने घर लौट रहा था। इसी क्रम में अज्ञात अपराधियों ने रास्ते में गोली मार दी। बताया जा रहा है कि मृतक के कमर में गोली लगी थी। गोली चलने की आवाज ग्रामीणों ने भी सुनी। जिसके बाद आनन फानन में स्थानीय लोग पुरैनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रमोद ...

पत्रकार को खुले आम जान से मार देने की धमकी व अभद्रता करने वाला युवक गिरफ्तार

Image
🔴 भागलपुर के बरारी टीओपी पुलिस द्वारा आल्टो कार पर भारी मात्रा में शराब बरामदगी में युवक फरारी भी था। रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क/सहरसा। सहरसा जिला के बसनही थाना पुलिस द्वारा बुधवार की शाम महुआ बाजार से पत्रकार को जान से मारने की धमकी समेत रंगदारी माँगने वाला युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार युवक बसनही थाना क्षेत्र के बलेठा गांव निवासी राजकिशोर यादव का पुत्र अमरदीप यादव है। उक्त बाबत बसनही थानाध्यक्ष सन्तोष कुमार निराला ने बताया कि स्थानीय दैनिक समाचारपत्र के पत्रकार राज आर्यन गुड्डू द्वारा सोसल मीडिया पर जान से मारने की धमकी समेत रंगदारी मामले में आवेदन दिया गया था। जिसमे त्वरित कार्रवाई करते हुए बसनही कांड सँख्या-158/23 दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा था जिस क्रम में बुधवार की शाम महुआ बाजार में चाय दुकान से गिरफ्तार किया गया है। पूर्व में भी बसनही थाना से शराब पीने के जुर्म में दो बार जेल जा चुका है। तथा बीते वर्ष भागलपुर जिले के बरारी टीओपी क्षेत्र अन्तर्गत गिरफ्तार अमरदीप यादव की उजला रंग की आल्टो कार में भाड़ी मात्रा में शराब बरामदगी कर कोतवाली बरारी में कांड सँख्य...

अक्षय तृतीया के ही दिन जन्मे थे परशुराम, मनाई गई जयंती

Image
🔴 हर्षोल्लास के साथ खाड़ा में मनाई गई परशुराम जयंती। 🔴 परशुराम जयंती पर ब्राह्मणों ने दिखाई एकजुटता। 🔴 प्रत्येक वर्ष ब्राह्मण एकता के मिशाल के तौर पर मनाया जाएगा परशुराम जयंती। रिपोर्ट: डेस्क दैनिक आजतक/मधेपुरा। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत में (10 मई 2024) दिन शुक्रवार को समय 11 बजे वर्तमान मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर के आवास पर परशुराम जयंती समारोह पूर्वक मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता  अशोक झा उर्फ साहेब झा ने की।  जयंती समारोह में सभी उपस्थित ब्राह्मण सदस्यों ने जहां बारी-बारी से भगवान परशुराम के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की वहीं खाड़ा सहित विभिन्न पंचायतों के ब्राह्मण सदस्यों द्वारा सभी लोगों के लिए सुख-शांति व समृद्धि की कामना की गई।  समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल प्रवक्ता सह मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ने कहा कि अक्षय तृतीया का दिन साल का सर्वश्रेष्ठ दिन होता है। आज ही के दिन महर्षि जगदमनी के पांचवें पुत्र के रूप में भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम ने जन्म लिया था। भगवान परशुराम माता के गर्भ से जन्म लेने वाले पहले अवत...