संदेश

मार्च, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दो दिवसीय रबी फसल में कीट व्याधि प्रबंधन प्रशिक्षण का खाड़ा में हुआ समापन, दर्जनों कृषक को दिया गया प्रमाणपत्र

चित्र
🔴 गैर आवासीय दो दिवसीय कीट व्याधि प्रबंधन प्रशिक्षण सोमवार को प्रमाणपत्र देने के साथ हुआ पूर्ण। रिपोर्ट :पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज । उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत स्थित अमीलाल बबुआ संस्कृत महाविद्यालय के प्रांगण में कृषि विभाग के आत्मा योजनान्तर्गत रविवार तथा सोमवार को पूर्व से प्रस्तावित दो दिवसीय रबी फसल में कीट व्याधि पर आधारित प्रशिक्षण रविवार से प्रारंभ होकर सोमवार को समापन हुआ। आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता खाड़ा पंचायत के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ने की।  दूसरे दिन सोमवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार की मौजूदगी में प्रारंभ किया गया। खाड़ा पंचायत के विभिन्न वार्डों एवं गांव पुरानी बाजार,चकला बासा,सुखासनी,सिनवारा,बौकाडीह  सहित बाजार क्षेत्र के दर्जनों किसानों ने प्रशिक्षण में भाग लेकर अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई।  प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ने कहा कि काफी संख्या में कृषकों की मौजूदगी में कार्यक्रम बेहद सराहनीय रहा। उन्होंने कहा कि खाड़ा प्रशिक्षण हेतु चयनित पंचायत था। प्रशिक्षण कार्यक्...

खाड़ा में दो दिवसीय रबी फसल में कीट व्याधि आधारित प्रशिक्षण रविवार से आरंभ,मिलेगा प्रमाणपत्र

चित्र
🔴दो दिवसीय कृषि प्रशिक्षण सोमवार को प्रमाणपत्र देने के साथ होगा पूर्ण। रिपोर्ट :पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज। उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत स्थित अमीलाल संस्कृत महाविद्यालय के प्रांगण में कृषि विभाग के आत्मा योजनान्तर्गत रविवार तथा सोमवार को पूर्व से प्रस्तावित दो दिवसीय रबी फसल में कीट व्याधि पर आधारित प्रशिक्षण रविवार से प्रारंभ हो गया। आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता खाड़ा पंचायत के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ने की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में खाड़ा पंचायत के विभिन्न वार्डों एवं गांव पुरानी बाजार, चकला बासा,सुखासनी,सिनवारा सहित बाजार क्षेत्र के दर्जनों किसानों ने भाग लेकर अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई। उदाकिशुनगंज कृषि कार्यालय से आए सहायक तकनीकी प्रबंधक (एटीएम) सिद्धार्थ राज एवं खाड़ा पंचायत के किसान सलाहकार अनिल कुमार पाठक ने आयोजित इस दो दिवसीय रबी फसल में कीट व्याधि पर विस्तार से जानकारी देते हुए किसानों को अवगत कराया। तकनीकी प्रबंधक सिद्धार्थ ने रबी फसल में होने वाली समस्याओं एवं उसके लिए उचित समाधान तथा रोकथाम हेतु प्रशिक्षण दिया। तकनीकी प्रबंधक सिद्धार्थ राज ने पंचायत ...