विधानसभा चुनाव 2025 : 74 वर्षीय नरेन्द्र नारायण यादव आठवीं बार विधानसभा आलमनगर से जीत की हासिल,मिल रही विशेष बधाईयां
🔴 नरेन्द्र नारायण यादव को मिला 138401मत,विधानसभा चुनाव 2025 में बने विजेता। 🔴 आलमनगर में दूसरे स्थान पर रहे महागठबंधन के वीआईपी के उम्मीदवार नवीन निषाद। 🔴 क्षेत्र में बचे विकास कार्यों को करने की रहेगी प्राथमिकता: नरेन्द्र नारायण यादव। रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क। मधेपुरा संसदीय क्षेत्र अंतर्गत आलमनगर विधानसभा के पूर्व विधायक सह बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष और वर्तमान विधायक प्रत्याशी को आठवीं बार आलमनगर की जनता ने विधानसभा भेजने का कार्य किया है। वो भाग्यशाली नेता 74 वर्षीय नरेंद्र नारायण यादव हैं। बताते चलें कि नरेंद्र नारायण यादव का जन्म 16 जनवरी 1951 में मधेपुरा जिला अन्तर्गत पुरैनी प्रखंड के बाला टोल में हुआ है। मधेपुरा संसदीय क्षेत्र के आलमनगर विधानसभा से 1995 में नरेंद्र नारायण यादव ने पहली बार जीत दर्ज की थी और लगातार अबतक जीतते रहे हैं। आलमनगर विधानसभा जीत के बाद वो 2024 में निर्विरोध बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष चुने गए थे। 🔴 55465 मतों के अंतर से आठवीं बार जीते नरेन्द्र नारायण यादव: एनडीए के जदयू प्रत्याशी नरेन्द्र नारायण यादव ने विधानसभा चुनाव 2025 में आठवीं बार करीब 138401 ...