Posts

Showing posts from May, 2023

मधेपुरा । किसान सम्मान निधि लाभुकों के भौतिक सत्यापन हेतु 3 जून को खाड़ा में पुन: लगेगा कैंप, लाभुक करा लें भौतिक सत्यापन

Image
 🔴 छूटे हुए किसान 3 जून को करा लें किसान सम्मान निधि योजना का भौतिक सत्यापन। 🔴 भौतिक सत्यापन नहीं कराने वाले किसान, किसान सम्मान निधि के लाभ से रह सकते हैं वंचित। रिपोर्ट : पुष्पम कुमार / उदाकिशुनगंज। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खाड़ा पंचायत में पुन: 3 जून को किसान सम्मान निधि लाभुकों का भौतिक सत्यापन हेतु कैंप लगाया जाएगा। यह कैंप वार्ड नंबर-4 खाड़ा बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के परिसर में मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में दोबारा आयोजित की जाएगी। इस आशय की जानकारी खाड़ा पंचायत के किसान सलाहकार अनिल कुमार पाठक ने दी है। बता दें कि 26 मई शुक्रवार को किसान सम्मान निधि लाभूकों के लिए खाड़ा में एक बार पहले कैंप आयोजित की जा चुकी है। जिसमें कुछ लाभुकों ने भौतिक सत्यापन हेतु पति-पत्नी का आधार कार्ड,बैंक खाता,किसान रजिस्ट्रेशन,रसीद आदि कागजात की छाया प्रति जमा करवाया था। परन्तु अधिकांश लाभार्थी अपना भौतिक सत्यापन हेतु कागजात नहीं जमा करवाया है। जिसके लिए दोबारा कैंप का आयोजन 3 जून को  किया गया है। किसान सलाहकार अनिल कुमार पाठक ने कहा कि ऐसे किसान सम्मान निधि लाभुक जो अबतक भौतिक सत्...

मधेपुरा। नयानगर में ग्राम सभा सह जनसुनवाई आयोजित,अंकेक्षण रहा संतोषजनक

Image
🔴 नयानगर पंचायत का अंकेक्षण रहा संतोषजनक। रिपोर्ट : पुष्पम कुमार। उदाकिशुनगंज। उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नयानगर पंचायत भवन में ग्राम सभा सह जनसुनवाई आयोजित की गई। जन सुनवाई में मनरेगा, जनवितरण प्रणाली एवं शौचालय निर्माण आदि  से संबंधित सुनवाई हुई।  मुख्य रूप से पंचायत में लगातार हो रही जांच में सामाजिक अंकेक्षण टीम ने शनिवार को अंतिम दिन ग्राम सभा का आयोजन किया। ग्राम सभा  नयानगर पंचायत भवन में आयोजित की गई। ग्राम सभा की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक पदमाकर झा ने किया। सामाजिक अंकेक्षण नयानगर की टीम में विनीता देवी, पिंकी देवी, दुर्गा कुमारी, रेशमी राज एवं आशा देवी सामाजिक अंकेक्षण का कार्य कर रही थी।  टीम लीडर विनीता देवी ने कहा कि इस पंचायत में विगत 5 दिनो से अपने टीम के सदस्यों के साथ हर वार्ड में घर-घर जाकर शौचालय, मनरेगा एवं जन वितरण प्रणाली के बारे में जानकारी लिया गया है। जिसमें सभी कुछ संतोषजनक पाया गया है।  ग्राम सभा में मुखिया प्रतिनिधि रूपेश झा,विपिन कुमार सिंह एवं ग्रामीण नरेश दास, प्रदीप शर्मा, रामचंद्र पासवान, वार्ड सदस्य अरविंद मंडल, नरेश...

मधेपुरा। बुलबुल सिंह भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते ही जदयू को जमकर कोसा

Image
🔴 21 मार्च 2023 को जदयू की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दी। 🔴 भाजपा के बिहार प्रदेश कार्यालय में प्रदेश  अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने दर्जनों नेताओं के समक्ष  दी प्राथमिक सदस्यता। 🔴 बुलबुल सिंह का पैतृक गांव उदाकिशुनगंज प्रखंड का नयानगर है। रिपोर्ट : पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज। जदयू की पूर्व की कद्दावर नेत्री श्रीमती बुलबुल सिंह ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करते ही जदयू को जमकर कोसा और खड़ी-खड़ी सुनाई। ज्ञात हो कि बुलबुल सिंह का पैतृक घर मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज प्रखंड का नयानगर है। वो अररिया जिला निवासी जितेन्द्र कुमार सिंह की धर्मपत्नी हैं। मिल रही जानकारी से बुलबुल सिंह सबसे पहले  कांग्रेस में थी तत्पश्चात जदयू में चली गई थी। इसके बाद 21 मार्च 2023 को रात्रि करीब 11 बजे जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा को इन्होंने प्राथमिक सदस्यता से हस्तलिखित त्यागपत्र दी। जदयू की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देने के करीब 8 सप्ताह बाद इन्होंने 18 मई 2023 को गुरुवार के करीब 1 बजे दिन में  भाजपा प्रदेश कार्यालय पटना मे...

मधेपुरा। भाजपा मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह के पंचायत दौरा ने भाजपाई में भरा जोश,मंडल कमिटी गठन पर भी हुई चर्चा

Image
🔴 मुखिया ध्रुव  को प्रदान की गई भाजपा का  43वां स्थापना दिवस की मैगजीन "अपना रास्ता" । रिपोर्ट : पुष्पम कुमार | उदाकिशुनगंज। प्रखंड के भाजपा उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल के नव मनोनीत अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने मनोनयन के बाद क्षेत्र भ्रमण करना शुरू कर दिया है। बताते चलें कि 2023 के अप्रैल माह के द्वितीय सप्ताह में पूर्व भाजपा मंडल कमिटी भंग कर नया मंडल अध्यक्ष को मनोनीत किया गया। इसके बाद से ही मंडल कमिटी विस्तार हेतु कार्रवाई वर्तमान अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह द्वारा तेज कर दी गई। उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह द्वारा मोर्चा और प्रकोष्ठ का गठन हेतु कार्यकताओं के साथ मिलकर,टेलीफोनिक तथा पंचायत में विचार - विमर्श करने का शिलशिला जारी कर दिया । जो भाजपा के इतिहास में पहली बार देखी जा रही है और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और जोश भर दिया।  क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता कह रहें हैं कि मंडल के गठन के इतिहास में पहली बार मंडल अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से मिलकर विचार- विमर्श करना शुरु कर हमलोगों का मान बढ़ाया है और हम लोगों में उत्साह को भरा भी है। कार्यकर्ता ये भी बता...

मधेपुरा। बच्चे पढ़ाई कैसे कर रहे ? बिना शिक्षक ,कमरे तथा डेस्क-बेंच की खाड़ा में कैसे हो रही +2 की पढ़ाई, निर्गत की जा रही हर साल सैंकड़ों डिगरियां

Image
🔴 विद्यालय में ना ही +2 भवन तथा ना ही छात्रों को बैठने हेतु डेस्क-बैंच और शिक्षक भी नियुक्त नहीं,पर हर साल इन्टर में पास हो रहे सैकड़ों छात्र।  पुष्पम कुमार | उदाकिशुनगंज। प्रखंड के खाड़ा पंचायत सहित अन्य पंचायतों में संचालित उत्क्रमित +2 विद्यालय में बिना शिक्षक,डेस्क-बेंच तथा भवन के कैसे हो रही इन्टर की पढ़ाई और कैसे मिल रही डिगरियां यह सवाल है सिस्टम से। प्रश्न उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत स्थित व संचालित शास्त्री स्मारक उच्च विद्यालय खाड़ा की स्थिति से उठता है। सरकारी उदासीनता के कारण +2 विद्यालय खाड़ा की अध्ययन-अध्यापन की स्थिति नाजुक दौर से गुजर रहा है।  बताते चलें कि खाड़ा शास्त्री स्मारक उच्च विद्यालय को +2  विद्यालयों में उत्क्रमित हुए करीब तीन साल हो गए। छात्र-छात्राओं की +2  शिक्षा हेतु नामांकन और परीक्षा भी लिया जा रहा है तथा सर्टिफिकेट भी जारी किया जा रहा है। एक तरफ लोगों में खुशी है कि +2 विद्यालय इस क्षेत्र में संचालित है। अब बच्चों की इन्टर तक की पढ़ाई गांव से ही मिल रही है। बताया जा रहा है कि विद्यालय में कई बीघा जमीन भी उपलब्ध है। और तो और वि...

मधेपुरा। मक्के की पैदावार अच्छी पर कम हो रही कीमत से किसान मायूस

Image
🔴 मक्के की कीमत में लगातार हो रही गिरावट से किसान निराश।  पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज।  प्रखंड क्षेत्र के मेहनतकश किसान और किसान मजदूर द्वारा मक्के की खेती व्यापक पैमाने पर की जाती है। यहां के किसान और किसान मजदूर मक्के की पैदावार कर अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने तथा परिवार के भरण-पोषण के लिए व्यावसायिक मक्के की खेती करते हैं। लेकिन मक्के की कीमत में गिरावट से किसानों में काफी निराश देखी जा रही है। बताते चलें कि इस वर्ष अन्य वर्ष की भांति  किसानों ने बेहतर मक्का उत्पादन किया है। इसके बावजूद भी उन्हें उचित आर्थिक लाभ नहीं मिल पा रहा है। उदाकिशुनगंज के विभिन्न पंचायतों में से खाड़ा पंचायत के कुछ किसानों की मानें तो अप्रैल माह के पहला सप्ताह तक मक्का प्रति क्विंटल ₹2100 से ₹2200 तक बिक रहा था लेकिन अब महज ₹1600 से  ₹1700 प्रति क्विंटल हो गया है। किसान कहते हैं कि मक्का को तैयार करने में बहुत अधिक कठिनाई होती है।  वहीं बुधामा, नयानगर, जोतैली, बीरीरणपाल, शाहजादपुर पंचायत सहित अन्य पंचायत के किसानों की मानें तो इस साल मक्के की पैदावार अच्छी हुई है। इस वर्ष मक्के की ...

मधेपुरा। कहीं शोभा की वस्तु बनी जलमीनार तो कहीं सप्लाई कनेक्शन भी नदारद

Image
🔴 कहीं 6 माह से लोगों को पेयजल नदारद तो कहीं कनेक्शन को भी अब तक  तड़स रहे लोग।  पुष्पम कुमार / उदाकिशुनगंज। उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत खाड़ा पंचायत के वार्ड नंबर-1,2,7 एवं 13 में जलमीनार शोभा की वस्तु बनी हुई है। बताते चलें कि वार्ड-1 में जहां 15 दिनों से और वार्ड 07 में 3 दिनो से सप्लाई ठप पड़ा है तो वार्ड-2 एवं 13 में विगत 6 महीने से सप्लाई बंद है। बताया जा रहा है कि कुछ वार्डों में बिना मीटर लगाए जल मीनार का  मोटर चलाया जा रहा था। जिस कारण बिजली का कनेक्शन बिजली विभाग द्वारा काट दिया गया। जिस वजह से नल जल सप्लाई का कार्य 6 माह से ठप पड़ा है।  बताया जा रहा है कि  बिजली विभाग द्वारा  जलमीनार के कार्य एजेंसी के विरुद्ध बिजली चोरी के जुर्म में करीब ₹ 1,16000 (एक लाख सोलह हजार) का जुर्माना किया गया। जल मीनार का मोटर बिजली के चोरी के कनेक्शन से चलाया जा रहा था।  भाजपा नेता ललित नारायण ठाकुर ने कहा कि वार्ड-2 में बिजली कनेक्शन काटे जाने के 6 महीना बीत जाने के बाद नल जल का सप्लाई का कार्य आज तक ठप पड़ा है। विभागीय कार्य एजेंसी,अधिकारी व वरीय पदाधिकारी द्व...

मधेपुरा। मेंनटेंनेंस के अभाव में सड़क बदहाल, राहगीरों को आवागमन में हो रही परेशानी

Image
पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज । प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खाड़ा पंचायत के शास्त्री स्मारक उच्च विद्यालय के चौक (मोड़) से सिनवारा गांव होते हुए फुलवरिया (खगड़िया) को जोड़ने वाली सड़क का हाल बदहाल है । ग्रामीणों की मानें तो कई बार खस्ताहाल सड़क के मेंटनेंस हेतु कई मीडिया द्वारा समस्या लिखी जा चुकी है और लोगों ने पदाधिकारी से शिकायत भी की है। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी, जनप्रतिनिधि व क्षेत्रीय विधायक द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जाना सड़क पर किसी खास अनहोनी को आमंत्रण हेतु आश देखने जैसा प्रतीत हो रहा है । बताते चलें कि इस सड़क से आवागमन करने वाले व्यापारी एवं यात्री परेशान है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के जर्जर होने के कारण आने-जाने में स्कूली बच्चों के साथ-साथ राहगीरों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान सड़क इतनी खस्ताहाल हो चुकी है कि धूल-मिट्टी और गिट्टी के अलावा कुछ भी नजर नही आ रहा है। रोज विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों के लिए यह धूल-मिट्टी, गिट्टी जानलेवा साबित हो सकता है।  बता दें कि जबतक इस सड़क को स्थाई पक्कीकरण या पूर्ण कालीकरण नहीं किया जाता तब तक इस तरह की परेशानी स...