राजस्व ग्राम खाड़ा का अपभ्रंश नाम सुधार अब तक नहीं,जिलाधिकारी को 20 सितंबर 2025 को लिखा गया था पत्र
🔴डोर स्टेप डेलिवरी में (कैश बिफोर डेलिवरी)आनलाईन अग्रिम राशि भुगतान देकर भी महीनों तक नहीं मिला "भू-नक्शा" का दिया आर्डर। 🔴 बिहार सरकार का भू-पोर्टल से नक्शा मंगाने को सोच रहे हैं तो हो जाएं सावधान,विभाग का व्यवस्था लचर : चंदन कुमार झा 🔴 कई बार प्रखंड बीससूत्री में उठाया गया मामला, लेकिन अबतक कोई सुधार हेतु प्रशासनिक कार्रवाई नहीं । रिपोर्ट: पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज। (भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी) बिहार सरकार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग जितना भी दावा कर ले जमीन से जुड़ी समस्या के निदान के लिए रैयत अंचल का रात-दिन चक्कर काट रहा है। मामला बिहार सरकार के भूमि सुधार विभाग,भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय,पटना (बिहार) पोर्टल से जुड़ा है। पोर्टल में त्रुटि की बात करें तो विभाग द्वारा रैयत के खतियान को आनलाइन गलत राजस्व ग्राम का नाम सूचिबद्ध करने का हो या रैयत के नाम में गलती हो अथवा खाता,खेसरा,रकवा या अन्य सूचना गलत भरे जाने का हो। लगातार रैयत इसके सुधार हेतु सीएससी से परिमार्जन आवेदन करने के पश्चात अंचल कार्यालय का चक्कर लगा-लगाकर थकने के बाद अंचल द्वारा दर्जनों आवेदन...