Posts

Showing posts from 2019

मधेपुरा। खाड़ा में शक्ति पीठ के रुप में ख्याति प्राप्त दुर्गा मंदिर में पंच देवता का हुआ मूर्ति स्थापना,श्रद्धालुओं ने जाहिर की खुशी

Image
न्यूज डेस्क। मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज प्रखण्ड के  खाड़ा पंचायत का दूर्गा मंदिर शक्ति पीठ के रुप में ख्याति प्राप्त दुर्गा मंदिर न केवल धार्मिक बल्कि अध्यात्मिक महत्व को भी दर्शाता है। इस मंदिर में 51 ब्राह्मण कन्याओं द्वारा 8 बजे सुबह चैत्र शुक्ल पक्ष सप्तमी (12 अप्रैल 2019) को पंच देवता की मूर्ति स्थापित की गई।  बताते चलें कि यहां सदियों से पारंपरिक तरीके से दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाया जाता रहा है। पूजा के दौरान दूर्गा देवी की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाती रही है। यहां मॉ चैती दूर्गा का भी भव्य प्रतिमा स्थापित कर पूजा का आयोजन किया जाता रहा है । मंदिर कमिटी व ग्रामीणों और प्रशासन के सहयोग से मेले का भी आयोजन खाड़ा बाजार में किया जाता रहा है।  ज्ञात हो कि वर्ष 2019 जनवरी माह से ही डा. निर्मल कुमार झा की अध्यक्षता में   वर्तमान मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर,  गोपाल ठाकुर, चंदन कुमार झा,संजीव कश्यप, मोहनानंद झा, अवधेश कुमार झा, राना झा, चंद्रानंद झा सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने दूर्गा मंदिर में स्थाई प्रतिमा (संगमरमर से बनाई गई प्रतिमा) स्थापित करने को लेकर आ...